अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर पाठ्यक्रम पूरा कराया
फतेहाबाद के जनता इंटर कॉलेज के 12वीं के छात्र चंदन सिंह ने कहा कि विद्यालय समय के अलावा शिक्षकों ने अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर पाठ्यक्रम को पूरा कराया। मेरे पास फोन नहीं था, ऑनलाइन पढ़ाई भाई के फोन से की। यू-ट्यूब पर उपलब्ध शिक्षण सामग्री से भी पढ़ाई में मदद मिली।
शिक्षकों ने समझी परेशानी, खूब समय दिया
12वीं के छात्र श्याम सुंदर ने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई जरूर की, सभी पाठ्यक्रम समझ में नहीं आए। विद्यालय खुलने के बाद शिक्षकों ने परेशानी समझी और खूब समय दिया। इससे पाठ्यक्रम पूरा होने के साथ अच्छे से तैयार भी हो गया।
महत्वपूर्ण पाठ्यक्रमों को शिक्षकों ने फिर से पढ़ाया
जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एसके सिंह ने कहा कि सभी शिक्षकों के पास एंड्राइड फोन और इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा नहीं थी। इस तरह के विद्यार्थियों को चिह्नित कराया गया। उनकी पढ़ाई का स्तर पता करके महत्वपूर्ण पाठ्यक्रमों को पढ़वाया गया। प्रयास का असर दिखा, बोर्ड परीक्षा के प्रति विद्यार्थियों में उत्साह पैदा हो गया।