आगरा। आर्मी बेस वर्कशॉप में कार्यरत प्रतिभाशाली तैराक अमर अवस्थी ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने 5वीं नेशनल फिनस्विमिंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीतकर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया।
अब अमर अवस्थी 17 से 19 अप्रैल तक थाईलैंड में आयोजित होने वाली वर्ल्ड फिनस्विमिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। लगातार चार वर्षों से राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतते आ रहे अमर पहली बार अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। इस उपलब्धि पर 509 आर्मी बेस वर्कशॉप में खुशी का माहौल है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अमर अवस्थी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अमर अवस्थी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, आर्मी बेस वर्कशॉप व अपने कोच प्रवीण को दिया। उन्होंने कहा कि वे देश के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का पूरा प्रयास करेंगे।