आगरा। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर खेल परिसर के इनडोर स्टेडियम में आयोजित 70वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा के अमन कुमार ने रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने अंडर-17 के 45 किलोग्राम भार वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया। अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा, मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र पाल सिंह तोमर, जिला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) विश्व प्रताप सिंह, डॉ. अनिल वशिष्ठ, डॉ. एसके सिंह, डॉ. अतुल कुमार जैन, जितेंद्र शर्मा, डॉ. उज्ज्वल जैन, पंकज कश्यप, रेखा शमी, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार ने बधाई दी है।