भोगांव। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला की रहने वाली महिला लापता हो गई। पति ने नामजद व उसके परिजन पर ले जाने का आरोप लगाया। कहा कि वे पत्नी का धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। उसका नाम भी बदल दिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि मोहल्ले का युवक अपने परिजन की मदद से पत्नी को ले गया है। आरोपी पत्नी का धर्म परिवर्तन कराना चाहता है। उसने पत्नी का नाम बदल कर आसिफा रख दिया है। युवक ने अपनी पुत्री को बेचे जाने की आशंका व्यक्त की है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर ने बताया कि जांच की जा रही है। उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।