एटा। तहसील सदर के बाहर लगे ठेल-ढकेल को तहसीलदार के आदेश पर बुधवार को हटवा दिया गया। नाराज ठेल व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंच अपर जिलाधिकारी से शिकायत की। गालीगलौज किए जाने का आरोप लगाया।
विशाल कुमार, ओमप्रकाश, जसपाल सिंह आदि ठेल व्यापारियों ने बताया कि वह लगभग 20 वर्ष से तहसील के सामने ढकेल लगाकर अपना व परिवार को भरण पोषण कर रहे हैं। बुधवार को रोज की तरह जब वह ढकेल लेकर पहुंचे तो तहसीलदार ने गालीगलौज की। ढकेल लगाने से मना कर दिया। जबकि पालिका द्वारा वेंडिंग जोन बनाकर ढकेल लगाने के लिए इस स्थान को चिह्नित किया है। पार्किंग बनाने के नाम पर हमें वहां से हटाया जा रहा है। ऐसे में अब हमें रोजी रोटी की चिंता सताने लगी है। तहसीलदार संदीप गुप्ता ने बताया कि तहसील में आने वाले वाहनों के लिए बाहर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। ठेल-ढकेल वालों को सामने की ओर दूसरी साइड पर जगह आवंटित की गई है। गालीगलौज करने के आरोप गलत हैं।