फर्जी आईडी से ई-मेल करने का आरोप
मैनपुरी। जनपद फिरोजाबाद के आवास विकास शिकोहाबाद निवासी हरिमोहन वर्मा ने साइबर सेल प्रभारी को प्रार्थना पत्र दिया है। बताया है कि वह एक शीतल पेय कंपनी में टीडीएम सेल्स के पद पर मैनपुरी में कार्यरत है। बीते पांच छह महीने से कोई व्यक्ति फर्जी मेल द्वारा उसकी कंपनी व साथियों को फर्जी मेल भेज रहा है। जिसके चलते उसकी छवि खराब हो रही है और वह मानसिक रूप से परेशान है। फर्जी मेल की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मामले में शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। संवाद