फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भ्रष्टाचार का आरोप, नगर पालिका में विरोध-प्रदर्शन

Tue, 07 Jan 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे व जिलाधिकारी मेधा रूपम को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से पालिका के द्वारा की गई अनियमितताओं के बारे में जांच की मांग उठाई।
विज्ञापन


नगर पालिका द्वारा किराए पर दिए जाने वाले रत्नावली बारात घर का ठेका 2028 तक दिए जाने पर कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई। सड़कों की खराब गुणवत्ता पर सवाल खड़े करते हुए जांच की मांग की। साथ ही वराह गेस्ट हाऊस की टेंडर धनराशि के बारे में जानकारी मांगी गई। वहीं, मेला मार्गशीर्ष में लाइट व जमीन के ठेके में जमा हुई धनराशि के बारें में भी पूछा। बजरंग दल के प्रखंड संयोजक गोविंद महेरे ने कहा कि नगर पालिका में व्यापक भ्रष्टाचार हुआ है, जिसकी जांच होना जरूरी है। विरोध प्रदर्शन के दौरान राज वैभव महेरे, गोविंद तिवारी, सुधांशु भारद्वाज, आकाश गोस्वामी, निक्की निर्भय, राजा उपाध्याय, यश महेरे आदि बड़ी संख्या में विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें