फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के कार्यवाहक निदेशक पर भ्रष्टाचार के आरोप, लोकायुक्त ने दिए जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय के कार्यवाहक निदेशक डॉ. दिनेश सिंह राठौर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में घिर गए हैं। संस्थान के पूर्व कर्मचारी की शिकायत पर लोकायुक्त ने महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

देवरी रोड निवासी यतन कुमार मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में काम करते थे। उन्होंने लोकायुक्त से की गई शिकायत में आरोप लगाए कि मानसिक संस्थान के कार्यवाहक निदेशक डॉ. दिनेश सिंह राठौर ने पद का दुरुपयोग किया है। वित्तीय धांधली और नियुक्तियों में भाई-भतीजावाद का आरोप लगाया। लोकायुक्त की सचिव डॉ. रीमा बंसल ने महानिदेशक से 11 मई तक आरोपों की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि डॉ. राठौर की नियुक्ति और प्रोफेसर पद पर उनकी पदोन्नति निर्धारित सेवा नियमों और शासनादेशों के विपरीत की गई है। अनिवार्य शैक्षिक योग्यता और अनुभव की कमी के बावजूद उन्हें महत्वपूर्ण पदों पर बैठाया गया। दावा है कि वह पिछले दो वर्षों से बिना किसी वैध प्रशासनिक विस्तार के इस पद पर काबिज हैं। राठौर ने अपनी डेंटिस्ट पत्नी को आश्रित दिखाकर करीब 55,60,175 रुपये का चिकित्सा प्रतिपूर्ति का भुगतान कराया। प्रैक्टिस बंदी भत्ता लेने के बावजूद वह निजी प्रैक्टिस में लिप्त हैं, जो सेवा नियमावली का खुला उल्लंघन है।
विज्ञापन

-

रिश्तेदारों की नियुक्ति और खरीद में कमीशनखोरी

शिकायत में कहा गया है कि डॉ. राठौर ने अपने रिश्तेदारों और चचिया ससुर को एजेंसी के माध्यम से अस्पताल में तैनात कर रखा है। इसके अलावा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के करोड़ों रुपये के बजट को गलत मदों में खर्च करने और बाजार मूल्य से अधिक दाम पर मशीनों की खरीद कर भारी कमीशनखोरी करने का भी आरोप है। शिकायतकर्ता ने आगरा के अपर निदेशक (स्वास्थ्य) पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है, क्योंकि बार-बार शिकायतों के बावजूद उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।

आरोप झूठे, ठेकेदार और कर्मचारी का विवाद

शिकायतकर्ता संस्थान में ठेकेदार का कर्मचारी था। उसे ठेकेदार ने निकाल दिया था। आरोप झूठे और निराधार हैं। पहले भी शिकायतें की गई हैं। जांच में कुछ नहीं निकला। - डॉ. दिनेश सिंह राठौर, कार्यवाहक निदेशक, मानसिक स्वास्थ्य संस्थान
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें