फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सड़क हादसे में घायल बालिका ने तोड़ा दम

Sat, 30 Dec 2023 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। किशनी रोड पर चमरपुरा पुलिया के पास 26 दिसंबर को ट्रक की टक्कर लगने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई थी। वहीं घायल नातिन का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। शुक्रवार देर शाम बालिका ने दम तोड़ दिया। दादा के बाद नातिन की मौत के बाद घर में चीख पुकार मची है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला सुखी निवासी सज्जन सिंह (60) मंगलवार की दोपहर बीमार नातिन खुशी को दवा दिलाने के लिए जा रहे थे। तभी किशनी रोड चमरपुरा पुलिया के पास ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी थी। हादसे में वृद्ध सज्जन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं गंभीर रूप से घायल खुशी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की देर शाम खुशी ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। सड़क हादसे में दादा के बाद नातिन की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें