फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गलत इंजेक्शन लगाने से गाय की मौत का आरोप

Thu, 29 May 2025 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव फूलापुर निवासी लाल सिंह की एक गाय की मृत्यु हो गई। उन्होंने झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। बताया कि मंगलवार को उनकी एक गाय बीमार हो गई थी। इलाज के लिए नगला मढैया के रहने वाले एक झोलाछाप ने उसे गलत इंजेक्शन लगा दिया। जिस वजह से उनकी गाय मर गई। थाना प्रभारी संतोष कुमार का कहना है कि तहरीर मिल गई है। गाय का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन





किसान को लाठी-डंडों से पीटा
मैनपुरी। थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव नगला सोभा निवासी स्वामी शरन ने थाने में तहरीर दी। बताया कि मंगलवार को खेत की सिंचाई कर घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में महेंद्र सिंह ने रोक कर गाली गलौज की। विरोध करने पर उन्हें पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें