फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल में मोदी के खिलाफ प्रदर्शन, नारेबाजी कर लहराए गए बैनर, एफआईआर

Mon, 17 Dec 2018 06:45 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
ताजमहल में युवाओं ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर सोमवार को कांग्रेस समर्थक युवाओं के दल ने सेंट्रल टैंक पर बैनर और झंडे लहराकर राफेल डील के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। 
विज्ञापन


इस पर सीआईएसएफ के जवानों ने प्रदर्शनकारियों से झंडे व बैनर छीन लिए। बाद में उन्हें घेराबंदी करके पकड़ लिया। कार्यालय में ले जाकर माफीनामा लिखवाकर छोड़ दिया। युवा कांग्रेसियों का दल प्रयागराज से आया था। 

सोमवार की दोपहर डेढ़ बजे 12 युवकों का एक दल ताजमहल के सेंट्रल टैंक तक चार बैनर और कांग्रेस के दो झंडे लेकर पहुंच गया। दल में शामिल युवकों ने बैनर निकालकर लहराने के साथ ही राफेल डील पर प्रधानमंत्री के विरुद्ध नारेबाजी शुरू कर दी। 
विज्ञापन

दो से तीन मिनट तक प्रदर्शन

बैनर पर प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी लिखी हुई थीं। यह देखकर सीआईएसएफ के जवानों में हड़कंप मच गया। तुरंत ही दो जवान दौड़कर प्रदर्शनकारियों के पास पहुंचे और बैनर छीनने का प्रयास किया। इस दौरान उनकी कार्यकर्ताओं से छीनाझपटी भी हुई। 

खुद को यूनिवर्सिटी (प्रयागराज) का छात्र बताने वाले प्रदर्शनकारियों ने दो से तीन मिनट तक प्रदर्शन किया। इसके बाद सीआईएसएफ के जवानों ने घेराबंदी करके पकड़ लिया और उन्हें कार्यालय लेकर गए, जहां उनसे माफीनामा लिखवाया गया। 

प्रदर्शन करने के बाद खुद को छात्र बताने वाले युवकों ने कहा कि राफेल डील की जांच जेपीसी से कराई जानी चाहिए। यह संदेश दिल्ली तक पहुंचाने के लिए उन्होंने ताज पर प्रदर्शन किया। इस संबंध में सीआईएसएफ के कमांडेंट ब्रजभूषण सिंह ने कहा कि प्रकरण की जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन

ताज में प्रदर्शन करने पर रिपोर्ट दर्ज

ताजमहल में विरोध प्रदर्शन करने के मामले में सीआईएसएफ के कमांडेंट ने 12 प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर थाना ताजगंज ने बताया कि मुकदमे में राजकुमार निवासी प्रयागराज, गौतम, ओमप्रकाश, मृत्युंजय सिंह, विपुल चौबे, अदीप सिंह, यश मिश्रा, विशाल सिंह, कन्हैया तिवारी, अनुभव सिंह, मृदुल सिंह, सादिप का नाम है। 

आरोप है कि उन्होंने ताजमहल के प्रतिबंधित क्षेत्र में नारेबाजी की और उच्चतम न्यायालय के आदेश का उल्लंघन किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें