फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो दिन बाद मार्ग पर भेजी गईं डिपो की सभी बसें

Sun, 01 Sep 2024 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें।
विज्ञापन
मैनपुरी। पुलिस भर्ती परीक्षा में भेजी गई रोडवेज बसें लौटने के बाद रविवार को डिपो की सभी 75 बसों का मार्ग पर संचालन किया गया। समय सारिणी के हिसाब से तय मार्ग पर बसों को भेजा गया। दो दिन बाद मार्ग पर डिपो की सभी बसों का संचालन होने से सफर करने वालों को परेशानी से निजात मिली।
विज्ञापन


पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण 30 और 31 अगस्त को डिपो की 40 से अधिक बसों का संचालन कानपुर, अलीगढ़ और आगरा के लिए ही किया गया। तीनों जिलों के परीक्षा केंद्रों पर जिले के परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए गए थे। परीक्षार्थियों के लिए मैनपुरी डिपो की बसों का संचालन किए जाने से अन्य मार्ग पर बसों की संख्या कम हो गई थी। 31 अगस्त की परीक्षा के बाद सभी बसें देर रात तक मैनपुरी वापस पहुंच गई। रविवार की सुबह से ही सभी बसों को समय सारिणी के हिसाब से मार्ग पर भेजा गया। सभी चालक और परिचालक को समय से बस स्टैंड पर बुलाकर बसों को रवाना किया गया। रविवार को डिपो की सभी 75 बसों का मार्ग पर बस संचालन प्रभारी अनुज दुबे की देखरेख में संचालन हुआ।

बस स्टैंड पहुंचे यात्रियों को हर मार्ग के लिए बसें मिलीं। दो दिन से परेशानी का सामना कर रहे यात्रियों को समस्या से निजात भी मिली। बसों की व्यवस्था बनाए रखने के लिए बस संचालन प्रभारी अनुज दुबे और एआरएम संजीव कुमार सुबह से ही बस स्टैंड पहुंच गए। अपनी देखरेख में सभी बसों को तय मार्ग पर समय से रवाना कराया।
विज्ञापन



पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण कई बसें केवल परीक्षार्थियों के लिए ही लगाई गई थी। मार्ग पर बसों की संख्या कम हुई थी। रविवार से नियमित संचालन शुरू हो गया है।
विज्ञापन


संजीव कुमार, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें