फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आरपीएफ ने हटवाया अवैध कब्जा

Sun, 01 Sep 2024 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के पास झोपड़ी डालकर रहने वाले लोगों को हटाते आरपीएफ के जवान।
विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे की जगह में झोपड़ी डालकर रह रहे लोगों का रविवार को आरपी एफ ने कब्जा हटवाया। चेतावनी दी कि यदि भविष्य में फिर से कब्जा करने की कार्रवाई की गई तो संबंधितों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरपीएफ के चौकी प्रभारी डीके राणा रविवार की शाम रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां झोपड़ी डालकर रहने वाले लोगों को पूर्व में उनके द्वारा झोपड़ी हटाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन इसके बाद भी उन लोगों ने अपनी झाेपड़ियां नहीं हटाईं। चौकी प्रभारी ने अपने साथियों की मदद से यहां से झोपड़ी हटवाते हुए यहां निवास करने वाले लोगों को वहां से से हटाया। चौकी प्रभारी ने कहा कि यदि भविष्य में फिर से यहां झोपड़ी बनाई गई तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें