नई जांच मशीन के साथ प्राचार्य व स्टाफ
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएनएमसी) में हार्मोन्स एनालाइजर मशीन का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए उद्घाटन किया। इस मशीन से एक दिसंबर से सभी जांचें शुरू हो जाएंगी। सभी जांचों का शुल्क 70 से 800 रुपये के बीच होगी। निजी लैब में इन्हीं जांच के लिए 350 से 2500 रुपये देने होते हैं।
जांचों की कीमत तय करने के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। हार्मोन्स की जांच की सुविधा अभी तक एसएन मेडिकल कॉलेज में नहीं थी। अब कोरोना वायरस की एंटीबॉडी की भी जांच हो सकेगी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि मशीन लगने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।