कासगंज। जिला पंचायत अध्यक्ष की शपथ ग्रहण समारोह के बाद पंचायत बोर्ड की पहली बैठक सोमवार दोपहर को सोरों गेट स्थित जिला पंचायत कार्यालय पर हुई। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष ने सदस्यों को जिले में अपेक्षित विकास का भरोसा दिया और समन्वय बनाकर सहयोग की अपेक्षा की।
जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप ने कहा कि जनता ने सदस्यों पर विकास भरोसा किया है और सदस्यों ने हम पर भरोसा करते हुए विकास की उम्मीद की है। हम जनता और सदस्यों के भरोसे पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। जिले में चहुंमुखी विकास कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों से एक ही अपेक्षा की जाती है कि वे पूरी तरह विकास में सहयोग करेंगे। बैठक में जिला पंचायत सदस्य हरिओम वर्मा, अभय यादव, आराम सिंह शाक्य, सितारा कश्यप, सोनू बाला, पूनम शाक्य, भावना राजपूत, अवनीश सोलंकी, कमल सिंह, हेमलता वर्मा, सी देवी, विकास यादव, मुरसलीन मौजूद रहे।