फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निकांड- हाइड्रेंट प्वाइंट की जांच में जुटे दमकल विभाग के अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बिलराम गेट क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड के बाद नगर में स्थित हाइड्रेंट प्वाइंटों की जांच अग्निशमन विभाग के अधिकारियों द्वारा की जा रही है। जांच में अधिकांश प्वाइंट खराब मिले हैं। इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी गई है।
विज्ञापन

नगर के बिलराम गेट इलाके में शनिवार रात एक कंफेक्शनरी की थोक दुकान में भीषण आग लग गई थी। अग्निकांड के बाद से ही प्रशासन और अग्निशमन विभाग सतर्कता बरत रहा है। ‘अमर उजाला’ ने सोमवार के अंक में हाइड्रेंट प्वाइंट से पानी नहीं मिलने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद अग्निशमन विभाग के अधिकारी हाइड्रेंट प्वाइंटों की जांच करने में जुटे हैं। कासगंज में पांच स्थानों पर लगे हाइड्रेंट प्वाइंट की जांच अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र ने की। जांच में सभी हाइड्रेंट प्वाइंट खराब मिले। इसकी रिपोर्ट अग्निशमन विभाग ने जिला प्रशासन को भेज दी है। वहीं सोरों नगरपालिका क्षेत्र में लगे हाइड्रेंट प्वाइंटों में जांच में कमियां मिलीं। ये प्वाइंट दमकल वाहनों को पानी देने के लिए व्यवस्थित नहीं मिले।
विज्ञापन

आंकड़े की नजर से-
- 22 हाइड्रेंट प्वाइंट हैं जिले भर में।
- 10 निकायों पर है दमकल वाहनों को पानी देने की जिम्मेदारी।
वर्जन-
- हाइड्रेंट प्वाइंट की चेकिंग की जा रही है। अधिकांश जगह हाइड्रेंट प्वाइंट खराब मिले हैं। इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी गई है।
- महेश चंद्र, अग्रिशमन अधिकारी।
रिपोर्ट एवं संपादन अजय झंवर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें