फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रोडवेज बस में अलीगढ़ के व्यवसायी के 3 लाख रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। हाथरस से रोडवेज बस में बैठकर आगरा आ रहे फुटवियर व्यवसायी मोहित गोयल के बैग से तीन लाख रुपये निकाल लिए गए। वह पिता के साथ थे। रामबाग चौराहे पर जब उतरे तब उन्हें इसका पता चला। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अलीगढ़ के इगलास निवासी मोहित गोयल ने बताया कि उनका इगलास में फुटवियर का व्यवसाय है। सहालग से पहले पिता पप्पू गोयल के साथ आगरा खरीदारी के लिए आ रहे थे। दोनों हाथरस से आगरा के लिए रोडवेज बस में बैठे थे। मोहित ने बताया कि खंदौली पर बस में चार युवक चढ़े। उन्होंने परिचालक से पांच टिकट ली। यमुना एक्सप्रेस-वे फ्लाईओवर पर पहुंचने पर बस रुकवा ली। वहां से एक व्यक्ति को चढ़ा लिया। उसे टिकट दे दी।



मोहित ने बताया कि वह पिता के साथ बस में गेट के सामने वाली सीट पर बैठे थे। जिस पर एक सवारी की जगह खाली थी। खंदौली से चढ़े युवकों में से एक उनकी सीट पर आकर बैठ गया। पीछे वाली सीट पर एक बुजुर्ग महिला बैठी थी। उन्हीं में से एक और युवक पीछे बुजुर्ग वाली सीट पर बैठ गया।
विज्ञापन


रामबाग चौराहे पर पहुंचने पर जैसे ही वह पिता-पुत्र उतरने को हुए। खंदौली से चढ़े युवकों में से एक बस गेट पर रास्ता रोककर खड़ा हो गया। उसके साथ आए अन्य युवक पीछे घेरकर खड़े हो गए। वह धक्का-मुक्की करने लगे। जब वह रामबाग चौराहे पर उतरे तो उन्हें बैग हल्का महसूस हुआ। उन्होंने बैग चेक किया रुपये गायब थे। मोहित ने बताया कि खंदौली से चढ़ने वाले युवकों पर रुपये ले जाने का शक है।



एसीपी पीके राय ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी चेक कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें