आगरा। स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में गोवर्धन स्टेडियम में चल रही स्कूल प्रीमियर लीग का तीसरा मुकाबला मंगलवार को अलीगढ़ वारियर्स और वाराणसी की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में अलीगढ़ ने वाराणसी की टीम को एक रन से हरा दिया।
अलीगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाए जिसमें विमल कुमार ने सर्वाधिक 46 और अनूप गोस्वामी ने 19 रन बनाए। वाराणसी के आशीष पल और अंश ने 2-2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए वाराणसी की टीम 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 110 रन ही बना सके। सत्यम यादव ने 47 रन की पारी खेलकर संघर्ष किया, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। राहुल यादव ने 20 रन बनाए। अलीगढ़ के शिवांश मिश्रा ने 3 विकेट और शिवम सिंह ने 2 विकेट लिए। अलीगढ़ के विमल कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले संगठन के सचिव अखिल दीक्षित ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर संयुक्त सचिव रिंकू दीक्षित, टूर्नामेंट चेयरमैन हिमांशु सोनी, अर्जुन खजुरिया, राहुल भाटी, मोहित नरूला आदि मौजूद रहे।