आगरा। आगरा कैंट के गोवर्धन स्टेडियम में स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने स्कूल प्रीमियर लीग कराया। अलीगढ़ वाॅरियर्स ने 2 रन से जीत दर्ज की।
शुभारंभ पूर्व रणजी खिलाड़ी धीरज शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रदेश सचिव अखिल दीक्षित ने कहा कि लीग उभरते स्कूल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान करेगी। पहला मुकाबला अलीगढ़ वॉरियर्स और झांसी के बीच खेला गया। झांसी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। अलीगढ़ की टीम 20 ओवर में 60 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। डीपी वर्मा ने 17 रन बनाए। पार्थ और नील ने तीन-तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी झांसी की टीम 58 रन पर सिमट गई। झांसी टीम के आदित्य ने सर्वाधिक 16 रन बनाए। रणजीत, रुद्र और शिवम ने दो-दो विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए शिवम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इस दौरान रेलवे मजिस्ट्रेट अमन कुमार, नरेंद्र शर्मा, अर्जुन खजुरिया, दानिश खान, रिंकू दीक्षित आदि मौजूद रहे।