फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीए लखनऊ को हराकर अलीगढ़ की टीम पहुंची फाइनल में

विज्ञापन
05एमएनपी-14-क्रिश्चियन मैदान में अलीगढ़ के खिलाड़ी को मैनऑफद मैच देते सचिन चौहान - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में शहर के क्रिश्चियन मैदान पर महाराजा तेजसिंह मेमोरियल ऑल यूपी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। शनिवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अलीगढ़ स्पोर्ट्र्स एसोसिएशन और लखनऊ के बीच खेला गया, जिसमें अलीगढ़ की टीम ने क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ को चार विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

शनिवार को क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 30 ओवर के मैच में लखनऊ 26.2 ओवर में महज 64 रन ही बना सकी। प्रभानूर ने सर्वाधिक 24 और विपरज ने 13 रनों की पारी खेली। अलीगढ़ के गेंदबाज अमित व हितेश ने चार-चार विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने 13.2 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 65 रन बनाकर जीत हासिल की। अलीगढ़ के नितिन ने 23, सरिम ने 16 व शिवांश ने 11 रन बनाये। लखनऊ के विपिन ने 4 विकेट झटके। मैच में अंपायरिंग विजय प्रताप सिंह और शिशिर मल्होत्रा ने, स्कोरिंग मोहित प्रकाश व कमेंट्री सुनील शुक्ला ने की। अलीगढ़ के अमित को समाजसेवी सचिन चौहान बंटी ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।
मैच के दौरान एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा, सचिव बीडी शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. बीके सिंह, आलोक गुप्ता, प्रवीन भंसाली, देवेश चतुर्वेदी, मणिकांत चतुर्वेदी, विकास मिश्रा, मनीष तापडिय़ा, चेतन चतुर्वेदी, मायाशंकर, आरजू सक्सेना, पंकज राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें