फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नववर्ष को लेकर अलर्ट, पुलिस ने की निगरानी

विज्ञापन
कासगंज में नववर्ष को लेकर रेलवे स्टेशन पर डॉग स्क्वयाड टीम और आरपीएफ व जीआरपी के साथ चेकिंग करते ? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। नववर्ष को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर रहा। पूरे दिन नगर के बाजारों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सार्वजनिक स्थानों एवं पार्कों में पुलिस का पहरा रहा। पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। होटल, ढाबों पर पुलिस की कड़ी नजर रखी। देर रात तक पुलिस की गश्त जारी रही।
विज्ञापन

शहर में सीओ सदर अजीत चौहान एवं इंस्पेक्टर वीपी गिरी पुलिसबल के साथ नगर के बाजारों में पैदल भ्रमण कर रहे थे। वही,ं बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित अन्य इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। होटल, ढाबों एवं रेस्तरां पर पुलिस की टीम ने चेकिंग की। होटल संचालकों को चेतावनी दी कि होटल पर कहीं हंगामा न हो और अनाधिकृत रूप से शराब का सेवन न होने दें। जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी पुलिस अलर्ट पर रही और कस्बाई इलाकों में भ्रमण किया। पुलिस की खुफिया टीम भी नववर्ष के जश्न को लेकर सक्रिय रही।
आरपीएफ और जीआरपी ने भी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों और प्लेटफार्म पर डॉग स्क्वाइड के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया। पूरे दिन रेलवे पुलिस बल सतर्क रही। आरपीएफ प्रभारी आरपी सिंह ने जीआरपी के साथ दिनभर चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें