फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिड्डी को लेकर जारी हुआ अलर्ट, कृषि विभाग तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मौसम में बदलाव होने के साथ ही टिड्डी के प्रकोप का खतरा बढ़ गया है। इससे बचाव के लिए शासन ने अलर्ट जारी किया है। अलर्ट जारी होने के बाद कृषि विभाग तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन

बीते वर्ष जिले में टिड्डी के आक्रमण से काफी नुकसान हुआ था। वहीं अब एक बार फिर टिड्डी का खतरा मंडराने लगा है। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन से जारी पूर्वानुमान के अनुसार राजस्थान में टिड्डी का आक्रमण हो सकता है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। कृषि निदेशक डॉ. एपी श्रीवास्तव ने पत्र जारी कर कृषि विभाग को सतर्क रहने के लिए कहा है। इसके साथ ही टिड्डी के आक्रमण की दशा में उससे निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
इसमें जिले के किसानों को टिड्डी के आक्रमण के दौरान तेज आवाज कर उसे भगाने के बारे में जागरूक करने के लिए भी कहा है। साथ ही टिड्डी के रुकने की दशा में दवा के छिड़काव के लिए भी व्यवस्थाएं पूरी करनी होगी। अलर्ट जारी होने के बाद कृषि विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। कृषि विभाग ने सभी विभागीय कर्मचारियों को किसानों को जागरूक करने के लिए भी पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

शासन ने टिड्डी को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके लिए पहले ही सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के लिए कहा गया है। विभाग पूरी तरह तैयार है, किसानों को भी इसके लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. गगनदीप सिंह, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें