फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करौली में रुका 'टिड्डी दल', कीटनाशक छिड़काव के लिए आगरा बार्डर पर तैनात ट्रैक्टर

Fri, 22 May 2020 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

कृषि विभाग ने एहतियातन कीटनाशक छिड़काव के लिए आगरा बार्डर पर तैनात किए ट्रैक्टर
विज्ञापन
कीटनाशक छिड़काव के लिए तैनात ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले के किसानों के लिए राहत की खबर है, टिड्डी दल राजस्थान के करौली जिले में रुक गया है। कृषि विभाग ने आगरा सीमा के सटे गांवों में कीटनाशक छिड़काव के लिए ट्रैक्टर लगा दिए हैं। माना जा रहा है कि अब इसके आगे बढ़ने की आशंका कम है।

विज्ञापन


राजस्थान दौसा से टिड्डी दल करौली में आकर ठहर गया है। इसकी जानकारी पर कृषि विभाग ने कीटनाशक के साथ ट्रैक्टर आगरा सीमा के गांवों में लगाए हैं। इनके साथ कृषि विभाग के अधिकारी और कृषि विशेषज्ञों को भी तैनात किया गया है। विशेषज्ञ बता रहे हैं कि टिड्डी दल वहीं रुक गया तो यहां आने की आशंका कम हो जाएगी।


130 से 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ता है टिड्डी दल

जिला कृषि अधिकारी डॉ. रामप्रवेश वर्मा ने बताया कि टिड्डी दल 130 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ता है। यह शाम के छह-सात बजे जमीन पर बैठ जाता है और सुबह आठ बजे के बाद खेतों को खाने में जुट जाता है।
विज्ञापन


यह हरी पत्तियों को खाकर फसल को भारी नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में किसान कीटनाशक का छिड़काव कर इससे फसल को बचा सकते हैं। किसान खेतों में धुआं करें, थाली-खाली टिन को जोर से पीटें, इससे भी कीट भाग जाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें