फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जन्मदिन पार्टी में शराब ने कराया बवाल, युवकों में चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। टेढ़ी बगिया स्थित बंबा मार्ग पर एक युवक की जन्मदिन पार्टी में बवाल हो गया। एक दोस्त के शराब पीने से मना करने पर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। लोग बीच-बचाव में आए लेकिन 15 मिनट तक हंगामा होता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष सुमनेश विकल ने बताया कि बंबा मार्ग पर रहने वाले विकास का जन्मदिन था। उसने अपने घर के बाहर दोस्तों को बुलाया था। कुछ दोस्त शराब पीने लगे। तभी विकास का एक दोस्त बाद में आया। पहले वाले दोस्त उसे भी शराब पिलाने लगे। उसने मना किया तो विवाद हो गया। मारपीट होने लगी। मारपीट होता देखकर परिवार के लोग आ गए। महिलाएं चीखने लगीं। युवकों को किसी तरह रोका जा सका। ऋषभ और इशरत घायल हो गए। उनका मेडिकल कराया गया। किसी ने पुलिस को तहरीर नहीं दी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई की। ऋषभ, इशरत के साथ ही मनोज, भोला और विशाल को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें