कासगंज में अक्षय तृतीया पर सराफा की दुकान से आभूषण की खरीदारी करते लोग।
कासगंज। अक्षय तृतीया पर लोगों ने बाजार में खरीदारी की। चांदी के चिक्के, आभूषणों के अलावा दो पहिया वाहनों की खरीदारी हुई। हालांकि बढ़ी कीमतों का असर भी दिखा। जिले में लगभग 200 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई। बुधवार को अक्षय तृतीया का शुभ मुहूर्त था। वहीं बाजार में सोना 97300 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिका जबकि चांदी 97600 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिकी। खरीदारों ने हल्के वजन के चांदी के सिक्के के अलावा अपने मनपसंद आभूषण खरीदे। वहीं, बाइक शोरूम पर भी अक्षय तृतीया के मौके पर बाइक खरीदने के लिए लोग पहुंचे। कुछ ग्राहकों ने पहले ही बाइक बुक करा रखी थीं और अक्षय तृतीया पर वाहनों की डिलीवरी हुई। कारोबारियों ने जिलेभर में 200 वाहनों की बिक्री का अनुमान जताया।