फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सेट जोसेफ स्कूल में शिक्षकों को हटाने की जांच शुरू

Thu, 01 May 2025 01:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज के सेंट जोसेफ स्कूल में  अपर ​शिक्षा निदेशक माध्यमिक और जेडी माध्यमिक ​शिक्षकों के मामले
विज्ञापन
कासगंज। सेट जोसेफ स्कूल पब्लिक स्कूल में दो शिक्षकों को हटाने के मामले में विधान परिषद की शिक्षा व्यावसायीकरण समिति से की गई शिकायत के बाद जांच शुरू हो गई है। अपर शिक्षा निदेशक, जेडी व डीआईओएस फर्रुखाबाद ने शिक्षकों व विद्यालय के फादर से पूछताछ की। समिति ने सोमवार तक साक्ष्य देने का समय दिया है।विद्यालय में तैनात पुस्तकालय अध्यक्ष विकास तिवारी, भौतिक विज्ञान शिक्षक मोहम्मद इलियास को विद्यालय ने वर्ष 2022 में हटा दिया। शिक्षकों ने स्थाई नियुक्ति, पीएफ, पूर्ण वेतन व अन्य लाभ की मांग करने पर हटाने की कार्रवाई का आरोप लगाया। शिक्षकों ने इस मामले में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की शिक्षा व्यावसायीकरण समिति से मामले की शिकायत की। इस संबंध में 12 दिसंबर को हुई साक्ष्य बैठक में अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक सुरेंद्र कुमार तिवारी, जेडी मनोज गिरी एवं फर्रुखाबाद जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र कुमार को मामले की जांच सौंपी। इसके बाद टीम ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर मामले की जांच शुरू कर दी। विद्यालय के फादर सिरिल मोरिस प्रकाश और दोनों शिक्षकों से पूछताछ की। जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मौर्य ने बताया कि मामले की जांच के लिए सोमवार तक साक्ष्य का समय दिया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें