आगरा। ब्रज प्रीमियर लीग सीजन-1 में शानदार प्रदर्शन करने पर आगरा के अक्षत पांडे को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। मंगलवार को दूसरा मैच एसइनजे फोनिक्स व आकृति टाइगर्स के मध्य खेला गया। टॉस एसइनजे फोनिक्स ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। आकृति टाइगर्स ने 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे एसइनजे फोनिक्स के बल्लेबाजों ने विजय लक्ष्य 17.3 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल किए। शोभित चौधरी ने नाबाद 57 रनों की पारी खेली प्रदुमन ने 47 और अक्षत पांडे ने 44 रनों का योगदान दिया। आकृति टाइगर के शिवा ने दो और सूरज व सतेंद्र एक- एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रणजी खिलाड़ी अक्षत पांडे को प्रदान किया गया। इस मौके पर लोकेश तोमर, सुशील चौधरी, राहुल ठाकुर, विशाल ठाकुर, लव ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद