बांकेबिहारी मंदिर में पूजा करतीं डिंपल यादव
- फोटो : अमर उजाला
चुनाव का मौसम चल रहा है, ऐसे में सभी दल एक ओर तो मतदाताओं को रिझाने में लगे हैं, दूसरी ओर धर्म एवं अध्यात्म का सहारा भी लिया जा रहा है। इसी शृंखला में सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी धर्म और अध्यात्म की राह पर हैं। उनका मंदिर-मंदिर दर्शन और पूजा का दौर चल रहा है।
डिंपल यादव रविवार को जन-जन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी महाराज की शरण में पहुंची। मंदिर पहुंचने पर सेवायत गोपी गोस्वामी के आचार्य में उन्होंने विधिवत पूजन किया। बिना प्रोटोकॉल के मंदिर पहुंची डिंपल यादव भक्ति में डूबी नजर आई।
डिंपल ने ठाकुर बांके बिहारी महाराज के दर्शन किए। उन्होंने थाली में सतिया बनाया और सिर पर रख कर ठाकुर जी के श्री चरणों में अर्पित किया। इसके बाद दीपक प्रज्वलित कर ठाकुर बांकेबिहारी ही आरती उतारी। हाथ जोड़कर और आंखें बंद कर ठाकुरजी से प्रदेश में सपा की सरकार बनने की मनौती मांगी।