फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा से अखिलेश ने फूंका चुनावी बिगुल, आईटी सिटी से लेकर रिवरफ्रंट तक दिखाया 2027 का विजन

Mon, 15 Jun 2026 10:33 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगरा में आयोजित विजन इंडिया कार्यक्रम में व्यापारियों से संवाद करते हुए आईटी सिटी, ग्लास सिटी और यमुना रिवरफ्रंट जैसी परियोजनाओं का खाका पेश किया। उन्होंने 2027 के चुनावी एजेंडे की झलक देते हुए स्थानीय उद्योग, पर्यटन और उद्यमिता को बढ़ावा देने का वादा किया।
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने पांच साल के कार्यकाल के एक्सप्रेसवे, मेट्रो, म्यूजियम, लॉयन सफारी, साइकिल ट्रैक और रिवरफ्रंट जैसे काम गिनाते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को चुनावी बिगुल फूंक दिया। फतेहाबाद रोड के आईटीसी होटल में छोटे व्यापारियों के साथ किए गए संवाद ''''विजन इंडिया'''' में भविष्य की सुनहरी तस्वीर दिखाई। पूर्व सीएम ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर लोकल ब्रांड को ग्लोबल बनाएंगे। आगरा में आईटी सिटी, फिरोजाबाद में ग्लास सिटी और मथुरा को हेरिटेज सिटी बनाया जाएगा।
विज्ञापन


हर विधानसभा चुनाव से पहले सपा ने आगरा से ही अधिवेशन और कार्यक्रमों की शुरुआत की है। इस बार भी विजन इंडिया के जरिये सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगरा के एमएसएमई कारोबारियों, छोटे दुकानदारों और पर्यटन उद्यमियों के साथ संवाद किया। छोटे कारोबारी क्यों हो रहे बर्बाद, विषय पर व्यापारियों से ही उनका दर्द जाना और अपने चुनावी घोषणापत्र में उनके समाधान के बिंदु शामिल करने का एलान किया।

अखिलेश ने उद्यमियों से कहा कि कारोबारी जब तक खुशहाल नहीं होंगे, तब तक प्रदेश खुशहाल नहीं हो सकता। उनका सपना है कि हर परिवार में एक उद्यमी बने। ग्लास सिटी परियोजना के लिए फिरोजाबाद में लगभग 500 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की थी। वहीं पर ग्लास सिटी बनाएंगे। इसी तरह आगरा में आईटी सिटी तैयार कराएंगे।
 

पीडीए की नई परिभाषा... प्रेम, दया, अपनापन
विजन इंडिया के जरिये व्यापारियों के बीच पैठ बनाने में जुटे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए की तीन परिभाषाएं रखीं। इसमें व्यापारियों के लिए प्लान, डेवलपमेंट, एसेंट, अपने कार्यकर्ताओं के लिए पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक और समाज से जुड़ने के लिए प्रेम, दया और अपनापन की परिभाषा बताई।

 

सिकंदरा से ताज तक पूरे शहर में घूमकर देखी दुर्दशा
व्यापारियों के दिल से सीधे जुड़ते हुए अखिलेश ने आगरा की सड़कों, सफाई, जलभराव से हुई दुर्दशा को बताया। उन्होंने कहा कि वह रात में आगरा रुके तो सिकंदरा से ताजमहल तक घूमने निकले। पूरे शहर की सड़कें खुदी पड़ी हैं। जगह-जगह गंदगी और जलभराव है। मेट्रो के कारण कई जगह जाम है।
 

जीजाबाई की सोने की प्रतिमा लगाएंगे
ताजमहल के पास मुगल म्यूजियम के 10 साल बाद भी पूरे न होने पर सपा अध्यक्ष ने योगी सरकार पर तंज कसा और कहा कि नाम तो बदल दिया लेकिन काम नहीं कर पाए। खैर शिवाजी म्यूजियम नाम रखा तो इसे पूरा भी करा देते, पर वह अगले साल सरकार बनने पर इसका उद्घाटन करेंगे। छत्रपति शिवाजी म्यूजियम नाम दिया है तो यहां माता जीजाबाई की सोने की प्रतिमा लगवाएंगे।
 
विज्ञापन

आगरा-मथुरा में बनाएंगे यमुना रिवरफ्रंट
सपा अध्यक्ष ने कहा कि साबरमती से बेहतर रिवरफ्रंट लखनऊ में गोमती नदी पर उन्होंने बनाया लेकिन सरकार उसकी देखरेख नहीं कर पाई। सपा सरकार बनने पर दुनिया के सबसे पुराने आगरा के रिवरफ्रंट को पुनर्जीवित किया जाएगा। मथुरा-वृंदावन में भी रिवरफ्रंट बनाएंगे। फतेहपुर सीकरी में झील पुनर्जीवित करेंगे। भाजपा ने नदियों की सफाई का दावा किया लेकिन नदियां नालों में बदल गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें