फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथ थे, हैं और हमेशा साथ दिखेंगे यूपी के 'अच्छे लड़के'

Wed, 31 May 2017 05:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
राहुल गांधी अखिलेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : SELF
विज्ञापन
मैनपुरी के करहल में समाजवादी पार्टी के नेता के घर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि मैं और राहुल साथ थे, अभी भी हैं और आगे भी हमेशा साथ दिखेंगे। उनके इस बयान के बाद ये तय है कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन जारी रहेगा। 
विज्ञापन


हालांकि इससे पहले कांग्रेस की ओर से गठबंधन समाप्ति के संकेत मिले थे। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी यूपी में पार्टी की हार का कारण कांग्रेस के साथ गठबंधन को बता चुके हैं लेकिन अखिलेश यादव ने एक बा‌र फिर यूपी के 'अच्छे लड़कों' की दोस्ती जारी रहने की बात कही है।    

बुधवार को करहल में सपा के पूर्व एमएलसी सुभाष यादव के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले कि राहुल गांधी हमेशा मेरे साथ दिखेंगे। हम साथ थे और आगे भी रहेंगे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास कार्यों में भेदभाव की बात पर अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि लखनऊ में मेट्रो तैयार है। योगीजी जब चाहें तब चला लें। अखिलेश ने मीडिया को घेरते हुए कहा कि लखनऊ में अगर मेरी सरकार में कुछ हो जाता था तो टीवी पर आग लग जाती थी। अब इस सरकार का कुछ नहीं दिखाई दे रहा है। 

वहीं कन्नौज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को लेकर कहा कि वो उनके शब्द नही थे। उन्हें किसी ने समझाया है। चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कन्नौज में कहा था कि जो बेटा बाप का नहीं हुआ वह आपका कैसे हो जाएगा। अखिलेश बोले मेरी नेताजी (मुलायम सिंह यादव) से कोई नाराजगी नहीं है। ना ही नेताजी मुझसे नाराज हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें