फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश बोले- जब मैदान में आएगी सपा तो नजर नहीं आएगी भाजपा, बंगले पर कही बड़ी बात

Mon, 11 Jun 2018 09:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चौपाल के तीसरे दिन ही मैनपुरी पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर खूब निशाना साधा। भाषण में सरकारी बंगला खाली कराने का दर्द छलक पड़ा। 
विज्ञापन


अखिलेश ने दो टूक शब्दों में कहा कि नेताओं को घर में उलझाकर भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव को निकालने की चाल चली है। भाजपाई भूल गए हैं कि सपाई जब मैदान में आएंगे तो भाजपा कहीं नजर नहीं आएगी। 
 
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को करहल विस क्षेत्र के गांव जौराई में सपा नेता हरिप्रसाद की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद जनसभा की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के अफसर सरकारी बंगले से टोटी ले जाने के बाद कह रहे हैं।
विज्ञापन

नुकसान की लिस्ट भिजवाए सरकार

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कुछ दिन सैफई में रहने के बाद जिस दिन लखनऊ जाऊंगा, बाजार से खरीदकर टोटी लौटा दूंगा। उन्होंने कहा कि सरकार लिस्ट भिजवा दे हम क्या सामान ले गए। सभी सामान तत्काल ही एक्सप्रेसवे होते हुए भिजवा दिया जाएगा। 
 
सपा सुप्रीमो ने कहा कि चुनाव से ध्यान हटाने की ताकत भाजपा के पास है। उप चुनाव के वक्त जिन्ना की बात की। गुजरात चुनाव के वक्त खिलजी और रानी पद्मावती की बात की गई। 

योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुआ उन्होंने कहा कि सीएम जहां जाते हैं वहां अच्छा परिणाम आता है। कैराना और नूरपुर में सीएम और भाजपा के मंत्री लगे रहे और रिजल्ट सामने हैं। अब मैनपुरी लोकसभा सीट जीतने का दावा किया जा रहा है। वो बाबा बन गए, लेकिन क्रोध नहीं गया। 
 

देश को नहीं पाकिस्तान से खतरा

अखिलेश यादव को माला पहनाते सपा नेता - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने सीमा पर जवानों को फेंसिंग से आगे कंट्रोल लाइन पर खड़ा कर दिया है। इससे आए दिन जवान शहीद हो रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि भारत को पाकिस्तान से कोई खतरा नहीं है। पाकिस्तान से सिर्फ राजनीतिक खतरा है। बीजेपी पाकिस्तान की बात करके राजनीतिक लाभ ले रही है और प्रधानमंत्री जन्मदिन पर पाकिस्तान खीर खाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

आरक्षण के नाम पर साधा वोट बैंक

अखिलेश यादव ने आरक्षण के नाम पर वोट बैंक साधने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने दलित और पिछड़ी जातियों को 50 प्रतिशत आरक्षण में बांध दिया है। जो कम हैं उन्हें ज्यादा मिल रहा है। जो ज्यादा हैं, उन्हें कम मिल रहा है। आबादी के आधार पर लाभ मिलना चाहिए।  

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर 30 लाख रुपये से नीचे की सभी गाड़ियों का टोल माफ किया जाएगा। किसानों के सभी तरह के वाहनों का टोल माफ होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें