एटा। सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का एक बयान सोशल मीडिया पर छा गया है। एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि एटा में सपा नेताओं पर की जा रही कार्रवाई को लेकर उनकी एटा डीएम और एसएसपी से बात हुई है। उन्होंने शासन के दबाव में कार्रवाई करने की बात कही। इस वीडियो को तमाम लोग विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर रहे हैं।
हालांकि एसएसपी उदय शंकर सिंह ने अखिलेश यादव से किसी तरह की बात होने से इनकार किया। उनका कहना है कि उनके पास ऐसा कोई फोन नहीं आया। वहीं कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि प्रशासन किसी के दबाव या राजनीतिक विद्वेष में कार्रवाई नहीं कर रहा। अवैधानिक किए गए कृत्यों को लेकर कार्रवाई की गई है। संवाद