फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद रामवकील के घर पहुंचे अखिलेश, बोले- वायुसेना ने सिखाया पाकिस्तान को सबक

Tue, 26 Feb 2019 12:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
शहीद रामवकील के बच्चों के साथ अखिलेश यादव
विज्ञापन
आतंकी ठिकानों पर वायुसेना की बड़ी कार्रवाई को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अब पाकिस्तान जान गया होगा कि भारत अब चुप बैठने वाला नहीं है। भारतीय सेना और मिराज विमान कभी भी हमला कर सकते हैं। 
विज्ञापन


अखिलेश यादव मंगलवार को मैनपुरी के गांव विनायकपुर पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद रामवकील के परिजनों से मुलाकात की। शहीद के परिजनों को ढांढस बंधाया। बता दें सीआरपीएफ के जवान रामवकील पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। 

इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने आतंकवाद और पाकिस्तान को सबक सिखाया है। हमारे जवानों ने जोखिम उठाकर पाकिस्तान सीमा में घुसकर दुश्मनों को जवाब देने का साहस भरा काम किया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जरूरत है। ऐसा नहीं होना चाहिए कि जब आतंकी हमला हो जाए तब सरकार की आंख खुले। हमारी तीनों सेनाओं को सीमाओं पर चौकन्ना रहकर समय-समय पर इस तरह की कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

'सरकार के पास अच्छा रणनीति हो'

अखिलेश ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सरकार के पास अच्छी रणनीति होनी चाहिए। खुफिया तंत्र बहुत मजबूत होना चाहिए। सरकार को ध्यान देना चाहिए कि आतंकवादियों को धन कौन पहुंचाता है, उन्हें हथियार कहां से मिलते हैं, उन्हें ट्रेनिंग कौन देता है। इन सभी पहलुओं पर विचार कर सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। 

कन्नौज से लडूंगा आखिरी चुनाव 

लोकसभा चुनाव पर अखिलेश यादव ने कहा कि वो कन्नौज से ही चुनाव लड़ेंगे। कन्नौज से ही उन्होंने पहला चुनाव लड़ा था और यहीं से वह आखिरी चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस और प्रसपा के गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि गठबंधन तो कई होंगे, लेकिन सपा और बसपा का ऐतिहासिक गठबंधन हुआ है, जो जमीन पर दिखाई दे रहा है। 

अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी से नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। वह यहीं से चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। उन्होंने कहा कि तेजप्रताप की उम्र अभी बहुत कम है, उनका ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें