फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल रैली के साथ सपा की आह्वान यात्रा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर साइकिल रैली के साथ सपा की आह्वान यात्रा सोमवार को शुरू हो गई। पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने सपा कार्यालय से साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि 2022 में फिर से सपा सरकार बनेगी। पदाधिकारी और कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट जाएं।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने साइकिल यात्रा निकालने के निर्देश सपा पदाधिकारियों को दिए हैं। इस यात्रा के माध्यम से पदाधिकारी कार्यकर्ताओं तक अखिलेश यादव का संदेश पहुंचाने का कार्य करेंगे। जनपद में साइकिल यात्रा के नेतृत्व की जिम्मेदारी लोहिया वाहिनी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रावल सिंह को सौंपी गई। पूर्व सांसद ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 2022 में फिर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।
कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएं। साइकिल यात्रा के माध्यम से सपा का संदेश जनता तक पहुंचाया जाए। जिलाध्यक्ष डॉ. दीप सिंह पाल, विधायक राजकुमार उर्फ राजू यादव, इंजीनियर ब्रजेश कठेरिया, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, तोताराम यादव, खुमान सिंह वर्मा, देवेंद्र सिंह यादव, डॉ. राधाकृष्ण कश्यप, नृप चौधरी, सुखवीर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें