फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा की नगरी में जुटे प्रयागराज, काशी समेत 73 तीर्थों के पुरोहित, निकाली भव्य शोभायात्रा

Sat, 01 Dec 2018 12:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
तीर्थ पुरोहितों ने निकाली शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के शताब्दी वर्ष में प्रवेश के अवसर पर अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा की कार्यकारिणी और कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शनिवार से शुरू हो गई है। इसमें प्रयागराज, काशी समेत देश के 73 तीर्थों के पुरोहित शामिल हुए हैं। 
विज्ञापन


बैठक के शुभारंभ पर तीर्थ पुरोहितों ने स्वामीनारायण मंदिर कंपू घाट (बंगाली घाट) से भव्य शोभायात्रा निकाली। शहर में शोभायात्रा का जगह जगह फूल बरसा कर स्वागत किया गया। इसमें तीर्थ पुरोहितों के साथ ब्रज दर्शन को आए बड़ी तादाद में श्रद्धालु भी शामिल हुए। 

शोभायात्रा शहर के कई इलाकों से गुजरी। फिर यमुना के विभिन्न घाटों से होते हुए विश्राम घाट पहुंची। यहां तीर्थ पुरोहितों ने मां यमुना का पूजन किया। इस दौरान यमुना तट मंत्रोच्चारण से गूंजा उठा। घंटे-घड़ियाल व शंख की ध्वनि के बीच यमुना पर अलौलिक दृश्य दिखाई दे रहा था।  
विज्ञापन


अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा की कार्यकारिणी बैठक का दोपहर बाद पहला सत्र शुरू होगा। इसमें गंगा-यमुना की साफ-सफाई समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें