फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ ने संभल के डीएम और एसपी को किया सम्मानित

Mon, 20 Jan 2025 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के प्रतिनिधि मंडल ने संभल में संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को सम्मानित किया। उनको प्रशस्ति प्रदान किए गए। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने डीएम एसपी को प्रशस्ति पत्र देते हुए कहा कि 24 दिसंबर को संभल में शाही मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल उपद्रव को जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा जिस बेहतरीन तरीके से नियंत्रित किया वह सराहनीय है। प्रशासन ने उपद्रवियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाकर यह संदेश दिया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। अधिकारियों को सम्मानित करने वालों में अशोक पांडेय, सतीश बरवारिया, पिंकी मौर्या, मनु मानवेंद्र गिरी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें