फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: अजमेर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस दो फरवरी को निरस्त, इंटरसिटी खातीपुरा तक ही चलेगी

Sat, 18 Jan 2025 10:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पावर और ट्रैफिक ब्लॉक के कारण अजमेर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस दो फरवरी को निरस्त रहेगी। इसके साथ ही इंटरसिटी खातीपुरा तक ही चलेगी।
 
विज्ञापन
स्टेशन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पश्चिम रेलवे में हो रहे निर्माण कार्य के लिए पावर और ट्रैफिक ब्लॉक के कारण फरवरी के पहले सप्ताह में आगरा-अजमेर रूट की कई गाड़ियां प्रभावित रहेंगी। कई का आंशिक निरस्तीकरण तो कई का रूट बदला गया है।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या (22987) अजमेर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या (22988) आगरा फोर्ट-अजमेर आगरा फोर्ट-अजमेर 2 फरवरी को निरस्त रहेंगी। (12195) आगरा फोर्ट-अजमेर 2 फरवरी को खातीपुरा तक ही संचालित रहेगी। इसी तरह 2 फरवरी को अजमेर-आगरा फोर्ट इंटरसिटी अजमेर से खातीपुरा के बीच निरस्त रहेगी। 

31 जनवरी को गाड़ी संख्या (12987) सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस जयपुर से अजमेर के बीच निरस्त रहेगी। 2 फरवरी को गाड़ी संख्या (12988) अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस अजमेर-जयपुर के बीच निरस्त रहेगी। इसी तरह मथुरा से जयपुर के बीच संचालित मथुरा-जयपुर एक्सप्रेस अप व डाउन भी 2 फरवरी को खातीपुरा तक ही संचालित रहेगी। 31 जनवरी को सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस जयपुर तक ही चलेगी। अजमेर नहीं जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें