फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट का वादा न बैराज का

Mon, 23 Jan 2017 12:58 AM IST
एयरपोर्ट का वादा न बैराज का
विज्ञापन
एयरपोर्ट का वादा न बैराज का - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। इसमें ताजनगरी के लिए कुछ खास नहीं है। हालांकि यहां मेट्रो ट्रेन चलाने का वादा किया गया है लेकिन यह पहले से प्रस्तावित है। डीपीआर भी तैयार हो चुकी है। दूसरा वादा रिवर फ्रंट विकसित किए जाने का है। उम्मीद थी कि और कुछ हो न हो लेकिन एयरपोर्ट जरूर होगा।
विज्ञापन

शहर के उद्यमी और व्यापारी कुछ दिन पहले ही सीएम से मिले थे। उनके सामने शहर की जरूरतें रखी थीं। इसके चलते माना जा रहा था कि सपा के घोषणा पत्र में आगरा को खास तवज्जो दी जाएगी। यहां के प्रमुख मुद्दों में इंटरनेशनल एयरपोर्ट, इंटरनेशनल एयरपोर्ट, यमुना पर बैराज हैं।
अधिवक्ताओं ने एलान कर रखा है कि जो हाईकोर्ट बेंच की बात करेगा, वही लखनऊ पर राज करेगा। लेकिन घोषणा पत्र में खंडपीठ स्थापना के बारे में भी कोई जिक्र ही नहीं है। पिछले दिनों केंद्र सरकार ने कहा था कि अगर प्रदेश सरकार हाईकोर्ट बेंच का प्रस्ताव भिजवा दे तो इस पर विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन

इसलिए थी उम्मीद
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आगरा से खास लगाव रहा है। वह खुद ताजनगरी को अपने लिए लकी शहर बताते रहे हैं। उन्होंने चुनाव अभियान की शुरुआत भी यहीं से करने की घोषणा की थी। हालांकि बाद में रैली रद्द कर दी गई।
आगरा के लिए अलग से 
घोषणा पत्र जारी करेगी सपा
आगरा। समाजवादी पार्टी ने रविवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया। मगर, इसमें आगरा या ब्रज के लिए कुछ खास नहीं था। इस पर पूर्व मंत्री शिवकुमार राठौर का कहना है कि पार्टी ताजनगरी के लिए पर्यटन पर आधारित घोषणा पत्र तैयार कर रही है। जल्द ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इसे जारी करेंगे। जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा सहित शहर के विकास से जुड़े और भी कई प्रस्ताव इस घोषणा पत्र में होंगे।
भाजपा ने बताया झूठ का पुलिंदा
आगरा।
भाजपा सह प्रदेश कोषाध्यक्ष नवीन जैन ने कहा कि सपा के चुनावी घोषणा में पत्र में आगरा जैसे अंतर्राष्ट्रीय शहर की अनदेखी की गई है। ब्रज क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि सपा का झूठ का पुलिंदा है। आगरा के लिए मेट्रो की बात की गई है लेकिन यह पुरानी योजना है। दूसरी बात यह है कि अभी तक लखनऊ की मेट्रो तो चल नहीं पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें