जमीन की खरीद पर खर्च होगा करीब 1.65 अरब रुपये 110 करोड़ रुपये की लागत से होगा हवाई पट्टी का निर्माण सिविल एंक्लेव का निर्माण का कार्य दुर्गा पूजा से होगा शुरू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण को हरी झंडी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन त्वरित गति से कार्य करेगा। जिलाधिकारी गौरव दयाल के मुताबिक अक्तूबर माह के प्रारंभ में जमीन की खरीद प्रारंभ कर दी जाएगी। उन्होेंने बताया कि अधिकांश किसानों की सहमति मिल गई है।
गौरतलब है कि आगरा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण के लिए करीब 55 हेक्टेयर जमीन की खरीद करनी है। धनौली, बल्हेरा और अभयपुरा के गांव के करीब 347 काश्तकारों की जमीन खरीदी जाएगी। इनमें से करीब 300 किसानों ने जमीन बेचने के लिए सहमति पत्र भरके दे दिए हैं। किसानों को सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजा दिया जाएगा। लखनऊ में बैठक में हरी झंडी मिलने के बाद स्थानीय अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। जिलाधिकारी गौरव दयाल ने बताया कि शासन की ओर जो संकेत मिले हैं उसके मुताबिक इस महीने में जमीन की खरीद के लिए शासन से धनराशि अवमुक्त हो जाएगी। उन्होंने बताया कि करीब 1.65 अरब रुपये जमीन खरीद के लिए खर्च किया जाएगा। करीब 1.10 अरब रुपये हवाई पट्टी के निर्माण पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सिविल एंक्लेव का काम दुर्गा पूजा से प्रारंभ होगा। इसी बीच में अतिरिक्त जमीन की खरीद प्रक्रिया चलती रहेगी।
सोशल मीडिया का भी अहम योगदान
आगरा। सिविल सोसायटी आगरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाए जाने का मार्ग प्रशस्त हो जाने को विकास की संभावनाओं के लिए बड़ी उपलब्धि मानती है। आगरा के प्रिंट मीडिया और ताज इंटरनेशनल एयरपोर्ट आगरा डिजर्व इट जागो आगरा जागो के सोशल मीडिया अभियान का इसमें बड़ा योगदान मानती है।