कासगंज। जिले में रविवार को वायु की गुणवत्ता में मामूली सुधार दिखा। एक्यूआई 280 के स्तर पर रहा। हवा के जहरीली होने का असर लोगों पर देखा गया। लोग सांस लेने में घुटन महसूस करने लगे थे। इसके अलावा आंखों में जलन जैसी शिकायतें आने लगी थी। जिले में शनिवार को एक्यूआई का स्तर 304 पहुंच गया था। इसके बाद रात में वायु की गुणवत्ता में कुछ सुधार आने लगा। सुबह तक एक्यूआई घटकर 222 पर पहुंच गया। दोपहर तक एक्यूआई घटकर 194 पर आ गया, लेकिन दोपहर के बाद वायु की गुणवत्ता फिर से खराब होने लगी। वातावरण में तेजी से धुंध छाने लगा। इसी के साथ लोगों की दिक्कतें बढ़ने लगी। राह चलते लोग आखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत, घुटन महसूस करने लगे। दिन ढलने पर वायु की गुणवत्ता और खराब हो गई। एक्यूआई का स्तर फिर से 280 तक पहुंच गया।
हो सकती है ये दिक्कतें
-घरघराहट होना
-सांस फूलना,
-आखों में जलन की शिकायत
ये बरतें सावधानी- प्रदूषण के समय घर से बाहर न निकले
घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें
दिक्कत होने पर चिकित्सक की सलाह लें