फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसों का संकट: खराब हुई संजय प्लेस और आवास विकास की हवा, नहीं सुधर पा रहे हालात

Wed, 18 Dec 2024 01:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में छह में से तीन केंद्रों पर एक्यूआई 200 से ज्यादा है। वहीं पीएम-10 कणों की संख्या 500 के पार पहुंच गई है। कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा भी ज्यादा है।
 
विज्ञापन
आगरा की हवा में जहर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा का तापमान कम होने और स्मॉग के कारण हवा की गुणवत्ता खराब हुई है। मंगलवार को आगरा का एक्यूआई 194 पहुंच गया। शहर में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 6 ऑटोमेटिक स्टेशनों में से तीन में एक्यूआई 200 के पार पहुंच गया, जबकि बाकी तीन में यह 200 से नीचे रहा।
विज्ञापन


सबसे खराब हवा संजय प्लेस और आवास विकास कॉलोनी की रही, जहां सूक्ष्म कणों की संख्या 500 तक पहुंच गई। शहर में धूल कणों में दो दिनाें में जबरदस्त बढोतरी हुई है। कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा भी सामान्य से 35 गुना ज्यादा तक दर्ज की गई।
विज्ञापन


जगह एक्यूआई
मनोहरपुर 134
रोहता 179
संजय प्लेस 248
आवास विकास 254
शाहजहां पार्क 224
शास्त्रीपुरम 176
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें