अक्तूबर की गर्मी का नहीं टूटेगा रिकॉर्ड
दिवाली से पहले इस साल अक्तूबर में तापमान में खास गिरावट दर्ज नहीं की गई है, जबकि बीते पांच सालों में तापमान 29 डिग्री तक भी पहुंचा है। इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी गिरावट नहीं आई है। मौसम विज्ञानी एके मिश्रा ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभावी न होने और हिमालय की पहाड़ियों पर दस्तक न देने के कारण तापमान में कमी का सिलसिला शुरू नहीं हो पाया है। तापमान ज्यादा होने से मिक्सिंग हाइट भी अभी नीचे नहीं आई है।
ये भी पढ़ें - UP: दिवाली पर आई बेटों की मौत की खबर, त्योहार मनाने के लिए घर आ रहे थे दो दोस्त; दर्दनाक हादसे में चली गई जान
पांच साल में सबसे अच्छा रहा 29 अक्तूबर
पांच साल पहले साल 2020 में 29 अक्तूबर को आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 338 था, जबकि साल 2021 में भी यह 308 पर था, लेकिन तब तापमान 30 डिग्री के नजदीक था और रात में पारा 15 डिग्री तक ही पहुंचा था। इन पांच सालों में सबसे अच्छी वायु गुणवत्ता इसी साल 29 अक्तूबर को दर्ज की गई। मंगलवार को एक्यूआई 67 रहा, जो अक्तूबर में बीते पांच सालों में कभी नहीं रहा।
ये भी पढ़ें - Agra: दिवाली के लिए कागजों में बन गया यातायात प्लान, जाम से जूझ रही सड़कें; लग रहीं वाहनों की कतारें