फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में प्रदूषण का अटैक: अस्थमा के मरीजों की बिगड़ी हालत, इमरजेंसी में कई भर्ती; इन बातों का रखें ध्यान

Tue, 27 Oct 2026 10:15 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में धूल-धुएं और बढ़ते प्रदूषण के बीच सांस और अस्थमा के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सोमवार को 231 मरीज पहुंचे, सात को भर्ती कर ऑक्सीजन देनी पड़ी और अस्थमा अटैक के दो मरीज इमरजेंसी में भर्ती हुए।
 
विज्ञापन
अस्थमा के मरीजों की बिगड़ी हालत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूल-धुआं और बढ़ता प्रदूषण लोगों को बीमार बना रहा है। आंखों में जलन-नाक में खुजली और सीने में जकड़न कर रहा है। अस्थमा-सांस रोगियों की तो हालत खराब है। गंभीर हालत में मरीज इमरजेंसी में भर्ती हो रहे हैं।
विज्ञापन


वक्ष एवं क्षय रोग विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि सोमवार को हाफ डे की ओपीडी में 231 मरीज इलाज कराने आए। 70 फीसदी ने सांस लेने में दिक्कत, सीने में जकड़न, खांसी बंद न होने की परेशानी बताई। इनमें करीब 40 फीसदी पुराने मरीज हैं। सात मरीज भर्ती करने पड़े, जिनको ऑक्सीजन दी जा रही है। प्रदूषित कण सांस नलिकाओं में पहुंचने से संक्रमण हुआ। अस्थमा अटैक के दो मरीज भी इमरजेंसी में भर्ती हुए हैं।

ईएनटी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. रीतू गुप्ता ने बताया घर से अधिकांश समय बाहर रहने वाले लोगों में नाक की एलर्जी, गले में खराश और जुकाम की शिकायत मिल रहा है। दूषित कण नाक में जाने से बार-बार छींक आ रही है। नाक से पानी आ रहा है। गले में और नाक से पानी गिर रहा है। खुजली, जलन और गले में खराश हो रही है। बार-बार छींकें भी आ रही हैं। इससे मरीजों में चिड़चिड़ापन भी हो रहा है।
विज्ञापन


आंखों में खुजली, करकराहट और जलन
एसएन के नेत्ररोग विभागाध्यक्ष डॉ. स्निग्धा सेन ने बताया कि बीते दो सप्ताह से प्रदूषण बढ़ने से आंखों के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। आंखों में जलन, खुजली, पानी आने की परेशानी मिल रही है। कार्बन कण जाने से करकराहट हो रही है। आंखों को रगड़ने से जख्म भी बन रहे हैं। इनमें बच्चों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान:
घर की सफाई करते वक्त मास्क से मुंह ढक लें।
खिड़की-दरवाजे बंद रखें, कूड़े को न जलाएं।
प्रदूषित स्थानों पर जाने से बचें, मास्क लगाकर जाएं।
आंखों में जलन-खुजली होने पर साफ पानी से धोएं।
सीने में जकड़न पर सुबह-शाम भाप लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें