फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Air Pollution Level: देश का तीसरा प्रदूषित शहर रहा आगरा, 357 पर पहुंचा एक्यूआई

Fri, 11 Dec 2020 11:39 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा में वायु प्रदूषण: आगरा में प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ताजनगरी गुरुवार को देश के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में तीसरे नंबर पर रही। आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) यानी वायु गुणवत्ता सूचकांक 357 रहा। बुधवार के मुकाबले वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार आया, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के शहरों में हवा तेज चलने से प्रदूषण में कमी आई। 

विज्ञापन


इसके कारण आगरा प्रदूषण के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गया। देश का सबसे प्रदूषित शहर कानपुर रहा, जहां एक्यूआई 438 रहा। देश के सबसे प्रदूषित टॉप-3 प्रदूषित शहरों में उत्तर प्रदेश के तीनों शहर कानपुर, बुलंदशहर और आगरा हैं।

8 गुना तक हैं सूक्ष्म कण पीएम-2.5
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी की गई सूची के मुताबिक आगरा में पार्टिकुलेट मैटर 2.5 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर की मात्रा सामान्य से 8 गुना ज्यादा है। कार्बन मोनोऑक्साइड की अधिकतम मात्रा में भी बृहस्पतिवार को कमी दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोनोऑक्साइड की अधिकतम मात्रा सामान्य से 13 गुना रही, जबकि इसी सप्ताह यह अधिकतम 46 गुना तक पहुंच गई थी। शाम 4 बजे यह अधिकतम स्तर पर था, जबकि पीएम कणों की अधिकतम मात्रा सुबह 10 से दो बजे तक और रात में 10 से 12 बजे तक थी। 

शहर           - एक्यूआई
कानपुर        -  438
बुलंद शहर    - 359
आगरा         - 357
मुरादाबाद     -  349
धौरेहरा        -  338
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें