ताजनगरी की हवा में गुरुवार को सामान्य से छह गुना ज्यादा धूल कण और खतरनाक व जहरीले कार्बन मोनो ऑक्साइड की मात्रा सामान्य से 35 गुना ज्यादा रही। आगरा का वायु गुणवत्ता सूचकांक 264 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी सूची में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हैं।
नगर निगम ने धूल कणों की मात्रा बढ़ने पर सड़कों के किनारे जमी धूल हटाने के लिए मशीनों से सफाई और धुलाई कराना शुरू किया है। गुरुवार को आवास विकास कॉलोनी और सिकंदरा क्षेत्र में मशीनों से सफाई और धुलाई कराई गई। डिवाइडर के किनारे पड़ी मिट्टी को मशीनों के जरिए साफ कराया गया, जिससे धूल कण हवा में न पहुंचें।
| तत्व |
न्यूनतम |
औसत |
अधिकतम |
| कार्बन मोनोऑक्साइड |
22 |
63 |
143 |
| नाइट्रोजन डाईऑक्साइड |
23 |
77 |
164 |
| ओजोन |
15 |
108 |
250 |
| पीएम (2.5) |
143 |
268 |
349 |
| सल्फर डाईऑक्साइड |
1 |
4 |
16 |