फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा प्रदूषण: फिरोजाबाद के बाद मैनपुरी में दम घुटने से अस्थमा पीड़ित किसान की मौत

Tue, 05 Nov 2019 10:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
मैनपुरी में छाया स्मॉग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदूषण अब जानलेवा साबित हो रहा है। फिरोजाबाद के बाद मैनपुरी में दम घुटने से किसान की मौत हो गई। वहीं सात लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सोमवार को जिले में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 160 रहा। स्मॉग के कारण घर से बाहर निकले लोग बेहाल नजर आए। स्कूल आने-जाने वाले बच्चे भी प्रदूषण से जूझते रहे। 
विज्ञापन


वायु प्रदूषण से सबसे ज्यादा परेशानी दमा और सांस के मरीजों को हो रही है। वातावरण दूषित होने के कारण शहर के रामलीला मैदान निवासी महेंद्र पाल सिंह (60) की दो नवंबर को हालत बिगड़ गई। सांस लेने में दिक्कत होने के चलते परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

यहां रविवार की रात उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि उन्हें दमा की शिकायत थी, लेकिन तबियत ठीक थी। दीपावली के बाद से प्रदूषण बढ़ने के कारण उनकी हालत बिगड़ गई। इसके अलावा दमा से पीड़ित सात अन्य लोगों को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन

दमा के मरीजों की संख्या बढ़ी

वरिष्ठ फिजीशियन डॉ जेजे राम ने बताया कि प्रदूषण बढ़ने से सांस औद दमा के मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिला अस्पताल में तीस से चालीस मरीज पिछले तीन-चार दिनों से आ रहे हैं। सोमवार को भी अस्थमा से पीड़ित सात मरीजों को हालत बिगड़ने पर भर्ती कराया गया है। दो दिन पहले भर्ती दमा से पीड़ित एक मरीज की मौत हो गई है। 

इससे पूर्व फिरोजाबाद के सुहनगर सेक्टर चार निवासी रामदास पुत्र विशनस्वरूप का दो साल से अस्थमा का इलाज चल रहा था। दीपावली के बाद छाई धुंध से उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। रविवार को उन्हें सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 

किसान जला रहे पराली 

प्रदूषण बढ़ने से केंद्र और प्रदेश सरकार चिंतित है। किसानों को जागरूक किया जा रहा है। सोमवार को स्मॉग छाया रहा, बावजूद इसके किसान खेतों में पराली जलाते हुए नजर आए। पराली और अनफिट वाहनों और कारखानों से निकलने वाला धुआं वातावरण को नुकसान पहुंचा रहा है। 
विज्ञापन

सेहत बिगाड़ रहा स्मॉग 

स्मॉग का कहर बड़े, बूढ़े और बच्चों की सेहात बिगाड़ रहा है। स्थिति यह है कि जरा सा चलने पर ही लोगों की सांस फूलने लगती है। इसके साथ ही घबराहट, आंखों में जलन, गले में इंफेक्शन और सिर में दर्द जैसी परेशानी से लोगों को जूझना पड़ रहा है। 
 
इन बातों का रखें ख्याल 

-सुबह की सैर और घर से बाहर निकलने से बचें। 
-बच्चों को मॉस्क लगाकर ही स्कूल भेजें। 
-घरों के खिड़की और दरवाजों को बंद रखें। 
-सफाईकर्मियों को कूड़ा और किसानों को पराली जलाने से रोकें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें