नए साल में खेरिया एयरपोर्ट पर शनिवार को पहला विमान रनवे पर उतरेगा। एयर इंडिया की साप्ताहिक उड़ान गोवा-आगरा-दिल्ली पहली बार शनिवार पूर्वाह्न आगरा आएगी। खेरिया हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की गोवा से यह उड़ान पूर्वाह्न 11:40 बजे आएगी और दोपहर में 12.15 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। एयर इंडिया के साथ कई वेबसाइटों पर गोवा-आगरा के बीच इस उड़ान की बुकिंग चल रही है। गोवा से कई यात्री आगरा इस विमान सेवा के जरिए आएंगे। आगरा से दिल्ली के लिए भी पहले दिन की उड़ान के लिए कुछ बुकिंग हुई हैं।
कोरोना संक्रमण के कारण जूम एयरलाइंस और एलाइंस एयर की विमान सेवाओं के बंद होने के बाद आगरा में आज पहला विमान उतरने वाला है। ताजनगरी के लिए शनिवार का दिन खुशखबरी लेकर आएगा, जब एयर इंडिया की गोवा-आगरा-दिल्ली साप्ताहिक उड़ान यहां उतरेगी। पहले यह उड़ान 16 जनवरी को आने वाली थी, लेकिन अब एयर इंडिया ने तारीख बढ़ाकर 23 जनवरी कर दी। हर सप्ताह शनिवार को गोवा से आगरा होते हुए दिल्ली के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट चलेगी।
आगरा पुलिस ने पकड़ा वाहन चोर गैंग, महंगे कपड़े और जूतों का शौक पूरा करने को चुराते थे गाड़ियां
शनिवार को गोवा-आगरा-दिल्ली की एयर इंडिया की उड़ान खेरिया हवाई अड्डे पर सुबह 11:40 बजे आएगी। यहां 35 मिनट रुककर 12:15 बजे यह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी। एयर इंडिया ने हर शनिवार इसे आगरा से जोड़ा है। आगरा से गोवा के लिए फिलहाल यह उड़ान नहीं होगी। केवल गोवा से आगरा आया जा सकता है और हवाई यात्री दिल्ली जा सकते हैं। एयर इंडिया के अलावा इंडिगो एयर लाइंस ने 28 मार्च से बंगलूरू-आगरा, भोपाल-आगरा, लखनऊ-आगरा उड़ानों का कार्यक्रम तय किया है। ये उड़ानें नियमित होंगी और वेबसाइट पर बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।