फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एयरफोर्स  कर्मचारी ने की आत्महत्या, ससुराल से लौटकर आया...फंदे पर लटक कर दे दी जान

Tue, 05 Aug 2025 07:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ससुराल से लौटे एयरफोर्स कर्मी ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के नरीपुरा में रहने वाले एयरफोर्स कर्मी सोनू (34) ने सोमवार सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार शाम को वह अपनी ससुराल से लौटे थे।
विज्ञापन


चचेरे भाई सौरभ ने बताया कि सोनू आगरा में एयरफोर्स ग्रुप डी में तैनात थे। सोमवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। घरवालों ने खिड़की से झांककर देखा तो सोनू फंदे से लटके दिखे। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने शव को फंदे से उतारा। सौरभ ने बताया कि सोनू की ससुराल सैंया विकास खंड के गांव तेहरा में है। शनिवार को सोनू की पत्नी रेनू 6 साल के बेटे देव के साथ एक कार्यक्रम में मायके गई थीं। रविवार को सोनू भी गए लेकिन शाम को ही लौट आए। रात करीब तीन बजे तक उन्हें ठीक देखा गया था।

खुदकुशी का पता चलने के बाद से परिजन बेहाल हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि परिजन ने घटना की लिखित सूचना दी है, किसी तरह का कोई आरोप नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें