कासगंज के अशोक नगर के सीएचसी पर एड्स जागरूकता शिविर में जानकारी देते चिकित्सक
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। बिडला हॉस्पिटल में मंगलवार को एड्स दिवस मनाया गया। इसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव ने शुभारंभ किया। एचआईवी जांच की गई, लेकिन कोई भी संक्रमित नहीं मिला।
एचआईवी कॉउंसलर प्रीति गौड़ ने एचआईवी के लक्षण व उपाय बताए और 46 लोगों की काउंसिलिंग की। इसमें एक भी व्यक्ति एचआईवी संक्रमित नहीं मिला। जिले में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस बार इसकी थीम ‘वैश्विक एकजुटता साझा जिम्मेदारी’ रखी गई है। जनपद में यह आयोजन कासगंज, गंजडुंडवारा, पटियाली और अशोकनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से किया। इसमें जनपद स्तरीय गतिविधि के रूप में एचआईवी/एड्स और कोविड-19 के लिए जन जागरूकता स्टॉल लगाए और कोरोना से बचाव के बारे में भी समझया गया।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. बीके राजपूत ने बताया कि कासगंज, सीएचसी अशोकनगर व बिरला अस्पताल, पटियाली गंजडुंडवारा सीएचसी पर एचआईवी/एड्स और कोविड-19 से बचाव और जागरूकता कर्यक्रम हुआ। कैंप के दौरान पोस्टर, बैनर और फ्लेक्स के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। सीएमएस डॉ. आकाश ने बताया कि एचआईवी पॉजिटिव कोविड-19 के बारे में समझाया।
ये रहे मौजूद
डीटीओ बीके राजपूत, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आकाश एवं बीपीएम प्रेम कुमार, आईसीटीसी काउंसलर प्रीती, अहाना परियोजना ऑफिसर राजीव शर्मा, एसटीआई काउंसलर संध्या, गोविंद सेवा समिति टीआई एचआईवी एड्स प्रोग्राम के मैनेजर अरविंद, कुमार व टीआई स्टाफ रुखसार, अमन, पूजा, शिखा मौजूद रहे।