फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health News: एआई से पता चलेगा प्रोस्टेट-मूत्राशय का कैंसर, रोबोट से होगी सटीक सर्जरी

Mon, 02 Mar 2026 11:47 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

यूरोलॉजी कार्यशाला में विशेषज्ञों ने बताया कि एआई से प्रोस्टेट और मूत्राशय कैंसर की शुरुआती पहचान आसान हुई है। रोबोटिक सर्जरी से सटीक ऑपरेशन संभव हो रहे हैं, वहीं खानपान और रसायनों से बढ़ रही किडनी समस्याओं पर चिंता जताई गई।
विज्ञापन
प्रोस्टेट कैंसर - फोटो : Adobe stock photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से प्रोस्टेट और मूत्राशय के कैंसर का आसानी से पता चल सकेगा। रोबोट से इनकी सर्जरी भी सटीक होगी। फतेहाबाद रोड स्थित होटल में उत्तर प्रदेश यूरोलॉजिकल एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के अंतिम दिन चिकित्सकों ने एआई की भूमिका पर व्याख्यान दिए।
विज्ञापन


आयोजन अध्यक्ष डॉ. विजय बोरा ने कहा कि पथरी, संक्रमण, किडनी, लिवर की परेशानी तेजी से बढ़ रही है। प्रोस्टेट और मूत्राशय के कैंसर भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में एआई से किडनी, लिवर, प्रोस्टेट और मूत्राशय के कैंसर की प्राथमिक स्टेज आसानी से पता चल रही है। इनमें रोबोट से सटीक ऑपरेशन भी हो रहे हैं।

आयोजन सचिव डॉ. दिलीप मिश्रा ने कहा कि फसलों में कीटनाशक के अधिक उपयोग, फास्टफूड-डिब्बा बंद भोजन के रसायन से भी गुर्दों की दिक्कत हो रही है। डॉ. मधुसूदन अग्रवाल ने कहा कि युवाओं में खारे पानी, अधिक नमक और कम पानी पीने से पथरी की समस्या बढ़ रही है। कई लोग खाने में नमक संतुलित रखते हैं, लेकिन फास्टफूड-शीतलपेय के जरिये शरीर में अधिक नमक पहुंच रहा है। डॉ. अनुराग यादव, डॉ. विश्वजीत सिंह, डॉ. अपुल गोयल, डॉ. अनूप कुमार, डॉ. प्रशांत लवानियां, डॉ. अंकुश गुप्ता, डॉ. नितिन गर्ग, डॉ. श्रेयांश चाहर आदि ने भी व्याख्यान दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें